एक पाठक द्वारा श्री राम की एतिहासिकता पर जिज्ञाषा का उत्तर
राधिका जी
यह सर्वथा सत्य है कि श्री राम जी का जन्म हुआ था रामचरित्र , रामरावन युद्ध सभी धटनाएं सत्य है. इससे संबधित कुछ तथ्य प्रस्तुत कर रहा हूँ.
1 – अयोध्या से हो कर चित्रकूट (यूं पी ), म प्र, छत्तीस गढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, से होते हुए तमिलनाडु तक श्री राम वनवास के रास्ते में बने जगह जगह स्मरति चिन्ह मंदिर केवल संयोग नहीं हो सकते.
2 – अयोध्या से हो कर बक्सर (विहार) से होते हुए नेपाल तक बने श्री राम बिबाह की यात्रा में बने स्म्रतिया चिन्ह मंदिर भी महज संयोग नहीं हो सकते.
३ - वाल्मिक रामायण, तुलसीदास – श्री राम चरित मानस सहित सभी रामकथा में राम सेतु का बर्णन मिलाता है इसका एक नाम धनुष कोटि भी है इसका प्रयोग सम्राट अशोक के समय से मुस्लिम शासन काल तक श्रीलंका आने जाने में किया जाता रहा .ईस्ट इण्डिया कंपनी के पहले सर्वेयर रेनैल द्वारा १७८८ में सर जोजेफ की सहायता से बनाये गए नक़्शे में भी रामसेतु का बिबरण है.
नासा द्वारा नेट पर डाले गए समुद्र के चित्रों में भी उसी स्थान पर पर रामसेतु का मिलाना महज संयोग नहीं है (रामसेतु वर्तमान में छतिग्रस्त्र है ).
४ - अमेरिका के एक सॉफ्ट वेयर “प्लैनेतेरिया गोल्ड“ में यदि ग्रह नछत्र की स्थतिया FEED की जाये तो तो ग्रहों की उस स्थति की तारीख प्राप्त हो जाती वाल्मिक रामायण में वर्णित श्री राम के जन्म के समय के ग्रहों की स्थति जब इसी सॉफ्ट वेयर में FEED की गई तो श्री राम के जन्म की तारीख 10 जनबरी 5114 इसा पू प्राप्त होती है समय भी दोपहर का 12 से 01 के बीच का .यह समय और तारीख अयोध्या के अक्छाश और देसांतर के अनुसार है .
संयोग देखिये भारतीय मतानुसार इस दिन चेत्र नवरात्री की नवमी तिथि भी मिलती है .इन सबका एक साथ मिलना केवल संयोग नहीं हो सकता.
५ – श्री राम कथा के अनुसार जब श्री राम और खरदूषण का युद्ध पंचवटी में हुआ था पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति थी उपरोक्त सोफ्टवेयर में जब पूर्ण सूर्य ग्रहण को देखा गया तो तारीख मिली 07 अक्टूवर 5077 इसा पूर्व आयु के अनुसार श्री राम की आयु इस युद्ध के समय इतनी ही होनी चाहिए.
यह भी केवल संयोग नहीं हो सकता.
६ – केवल भारत में ही नहीं रूस इंडोनेशिया आदि देशो में भी श्री राम कथा वहां की लोक कला की तरह मिलती है क्या लगता है सब काल्पनिक हो सकता है.
राधिका जी , समय के साथ भौगोलिक स्थितिया बदल जाती है फिर भी इतने वर्ष वाद भी इतने प्रमाणों का मिलाना ? असत्य नहीं हो सकता . श्री राम का जन्म हुआ था यह अमर सनातन सत्य है.
संदर्भ पुस्तक – रामायण गीता प्रेस
श्री राम चरित मानस गीता प्रेस
श्री राम और श्री कृष्ण के युगों की एतिहासिकता – सरोजबाला
अम्बिका शर्मा
__________________________________________________






No comments:
Post a Comment